मधुबनी के बिस्फी में बीबी कनीज फातिमा वक्फ की 150 बीघा से ज़्यादा जमीन पर नाजायज़ कब्जा,ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां ने प्रशासन से कब्जा हटवाने के लिए की अपील,आंदोलन की धमकी

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड स्थित ओसौथू गांव में बीबी कनीज फातिमा वक्फ स्टेट-385 की 150 बीघा से अधिक जमीन पर दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा नाजायज़ कब्जा किया जा रहा है। इस मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा है कि तत्काल इस कब्जे को हटवाया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस ज़मीन से कब्जा नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन करेंगे।

वक्फ की जमीन पर बढ़ रहा कब्ज़ा

ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष नज़रे आलम ने इस मामले में कहा कि प्रशासन के संज्ञान में होने के बावजूद वक्फ की इस ज़मीन पर नाजायज़ कब्ज़ा और निर्माण कार्य जारी है। नज़रे आलम ने मधुबनी जिला प्रशासन और बिहार सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है और मांग की है कि वक्फ स्टेट-385 की ज़मीन पर से कब्जा हटवाया जाए।

आंदोलन की धमकी

ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि कब्ज़ा हटाने की कार्रवाई तुरंत नहीं की जाती है, तो संगठन और स्थानीय लोग मिलकर अंतिम उपाय के रूप में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। संगठन ने साफ कहा कि जब तक वक्फ की ज़मीन से अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

प्रशासन से कार्रवाई की अपील

ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां ने प्रशासन से तुरंत इस मामले में कार्रवाई करने और वक्फ की ज़मीन को अतिक्रमण से मुक्त कराए जाने की मांग की है। संगठन ने यह भी कहा कि अगर प्रशासन ने गंभीरता से कदम नहीं उठाए, तो यह मुद्दा और अधिक उग्र हो सकता है।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर