युद्ध विराम पर देश में उठे सवाल: तेजस्वी ने संसद सत्र की माँग की, खेड़ा ने ‘घटनाओं की सच्चाई’ जानने की उठाई मांग, अधिवक्ता मुकेश ने न्याय पर जताई चिंता

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भारत-पाकिस्तान के बीच अचानक घोषित युद्ध विराम के बाद देश के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है, वहीं कांग्रेस और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं ने सरकार से पारदर्शिता और न्याय की मांग की है।

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में पाकिस्तान को ‘आतंकिस्तान’ बताते हुए भारतीय सेना के शौर्य को सम्मानित करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सेना के बलिदान और वीरता पर देश को एकजुट होकर गर्व प्रकट करना चाहिए, और इसके लिए संसद का विशेष सत्र सबसे उचित माध्यम होगा।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने युद्ध विराम की घोषणा को लेकर सरकार की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, “यह बहुत ही अप्रत्याशित है कि हमें अमेरिकी राष्ट्रपति से पता चला कि युद्ध विराम हो गया। देश को यह जानने का हक है कि पिछले 5-7 दिनों में भारत ने क्या हासिल किया और क्या खोया। साथ ही देश को यह भी जानने का अधिकार है कि पहलगाम की घटनाओं की सच्चाई क्या है।”

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मुकेश ने भी संघर्ष विराम को एक सकारात्मक पहल बताया लेकिन इसके पीछे की पारदर्शिता और न्याय की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “संघर्ष विराम एक स्वागत योग्य कदम है लेकिन क्या पहलगाम में बेगुनाहों की गई जानों और उसके बाद हुई भयावह घटनाओं के लिए न्याय मिला है? यह सवाल लगातार बना रहेगा।”

फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से इन सवालों पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह स्पष्ट है कि युद्ध विराम के साथ देश के भीतर राजनीतिक और जनसरोकारों को लेकर बहस तेज हो गई है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर