भारत-पाकिस्तान तनाव: IPL 2025 अनिश्चितकाल के लिए निलंबित, PSL के बचे मैच दुबई शिफ्ट

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती सैन्य तनाव की स्थिति के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है। यह फैसला गुरुवार, 8 मई की रात धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे मैच के अचानक रद्द होने के बाद लिया गया।

धर्मशाला में मैच के दौरान अचानक फ्लडलाइट्स बंद हो गईं और स्टेडियम में “बम गिरने वाले हैं” जैसी अफवाहें फैलने लगीं, जिससे दर्शकों में भगदड़ मच गई और मैदान को तुरंत खाली कराया गया। BCCI ने इसे तकनीकी खराबी बताया, लेकिन आंतरिक सूत्रों के अनुसार सुरक्षा चिंताओं के कारण यह निर्णय लिया गया।

इससे पहले पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला में होने वाला मैच भी सुरक्षा कारणों से अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया था, क्योंकि धर्मशाला और चंडीगढ़ के एयरपोर्ट बंद कर दिए गए थे।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तेज हुआ, जिसमें 28 नागरिक मारे गए थे। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए। जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए।

इन हालात को देखते हुए BCCI ने IPL को फिलहाल स्थगित कर दिया है। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “जब देश युद्ध के मुहाने पर खड़ा हो तो क्रिकेट कैसे हो सकता है?”

BCCI ने सभी खिलाड़ियों और टूर्नामेंट से जुड़े स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। धर्मशाला में फंसे खिलाड़ियों को सड़क मार्ग से दिल्ली लाया जा रहा है।

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बचे हुए मैचों को दुबई स्थानांतरित करने का फैसला किया है। PCB के मुताबिक, खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए यह निर्णय लिया गया।

भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में हालात गंभीर बने हुए हैं। भारत में 25 से अधिक हवाई अड्डे बंद कर दिए गए हैं जबकि पाकिस्तान में भी कई शहरों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

इस संकट के बीच क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि हालात जल्द सामान्य होंगे और IPL और PSL जैसे टूर्नामेंट फिर से शुरू हो सकेंगे।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर