“भारत आज भी फिलिस्तीन के साथ खड़ा है”: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा बयान, कहा– ‘इजरायल किसी की नहीं सुन रहा

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सांसद निशिकांत दुबे ने कुवैत दौरे के दौरान फिलिस्तीन को लेकर भारत की ऐतिहासिक और वर्तमान भूमिका पर बड़ा बयान दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भारत न सिर्फ हमेशा फिलिस्तीन के साथ खड़ा रहा है, बल्कि मौजूदा संकट के समय भी भारत फिलिस्तीन के लोगों को खाद्य सामग्री भेज रहा है।

निशिकांत दुबे ने बताया, “हमने दुनिया के सामने रखा कि भारत पहला देश था जिसने 1974 में फलस्तीनी मुक्ति संगठन (PLO) को मान्यता दी। 1988 में भारत ने फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भी मान्यता दी। आज भी भारत फिलिस्तीन के लोगों को राहत सामग्री, खासकर खाद्यान्न भेज रहा है।”

सांसद दुबे ने कहा कि भारत ने कोविड महामारी के दौरान भी फिलिस्तीन की मदद की थी। “हमने जब पूरी दुनिया को वैक्सीन दी, तो फिलिस्तीन को भी दिया। भारत हमेशा इंसानियत और न्याय की बात करता है,”

इजरायल की मौजूदा नीतियों पर निशाना साधते हुए निशिकांत दुबे ने कहा, “इजरायल आज किसी की बात नहीं मान रहा है। भारत स्पष्ट रूप से ‘टू नेशन थ्योरी’ को मानता है — इजरायल और फिलिस्तीन दो स्वतंत्र राष्ट्र हैं। भारत कहीं भी हो रही हिंसा का समर्थन नहीं करता।”

उन्होंने यह भी कहा कि कुवैत में हुए संवाद के दौरान जब भारत का यह रुख साझा किया गया, तो वहां के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की स्पष्टता और संतुलित रुख की सराहना की।

भारत की फिलिस्तीन नीति हमेशा से गुटनिरपेक्षता, मानवाधिकार और न्याय पर आधारित रही है। हाल के वर्षों में भारत-इजरायल संबंधों में मजबूती के बावजूद भारत ने फिलिस्तीन के साथ अपनी ऐतिहासिक मित्रता और मानवतावादी दृष्टिकोण को नहीं छोड़ा है। बीजेपी सांसद के इस बयान को इसी नीति की निरंतरता के रूप में देखा जा रहा है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति