
पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है,उन्होंने कहा कि “ये पहले से तय था कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था”
तेजस्वी यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए इशारा दिया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल अपने प्रत्याशी उतार सकती है लेकिन इस पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है
तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन के सिर्फ़ लोकसभा चुनाव के लिए होने की बात कहते हुए ये भी कहा कि “बिहार में हम सब (राजद व कांग्रेस) पहले से साथ हैं”
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता ने 2020 में ही परिवर्तन कर हमारी सरकार बनाने का फ़ैसला लिया था, लेकिन हमारे साथ ना-इंसाफी हुई और हमें कई सीटों पर हरा दिया गया जिसके कारण हम चंद सीटों के कारण सरकार में नहीं आ सके,लेकिन आने वाले विधानसभा के बाद हम सरकार बना रहे हैं