जमुई में संस्कारों की उड़ती धज्जियाँ: पिता की मौत पर बेटे ने कराया ‘लौंडा डांस’, भोजपुरी गानों पर मचाया हुड़दंग

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

जहां एक ओर लोग अपने माता-पिता की मौत पर शोक में डूब जाते हैं, वहीं बिहार के जमुई जिले से एक चौंका देने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने पिता की मृत्यु पर शोकसभा की जगह अश्लीलता का तमाशा खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अंतिम संस्कार के दिन ही युवक ने ‘लौंडा डांस’ का आयोजन करवा दिया, जिसमें भोजपुरी गानों पर डांसरों ने अश्लील ठुमके लगाए।

क्या है मामला?

घटना जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। मृतक बुजुर्ग का पार्थिव शरीर अभी घर में ही था, और उसी वक्त डीजे मंगवाकर जोरदार भोजपुरी गानों की धुन पर डांस कराया गया। न केवल गांव वाले, बल्कि खुद बेटे ने भी इस नाच-गाने का आनंद लिया, मानो कोई जश्न हो रहा हो। यह सब कैमरे में कैद हो गया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

गांव में आक्रोश, प्रशासन भी हरकत में

घटना के बाद गांव में लोगों में भारी आक्रोश है। कई ग्रामीणों ने इसे संस्कार और संवेदना का मजाक बताया है। वहीं, प्रशासन ने भी वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय थाना पुलिस वीडियो की सत्यता की पुष्टि करने में जुटी है और दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

सवाल खड़ा करती घटना

यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति की मर्यादा का हनन नहीं, बल्कि पूरे समाज के गिरते मूल्यों की प्रतीक बनकर सामने आई है। सवाल यह है कि क्या सामाजिक मर्यादा, संवेदना और संस्कार अब सिर्फ किताबों तक सिमट गए हैं?

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर