जमुई में नक्सली विस्फोटक बरामद, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में जमुई पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार को ‘डी‑माइनिंग’ अभियान के तहत जिला पुलिस, SSB और मुज़फ्फरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने सिमुलतला से लगभग 10 किलोमीटर दूर धोडपारन के जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पटवा नाला के पास पुराने बोरे में संदिग्ध धातु पदार्थ पाए गए। निरीक्षक प्रदीप कुमार बर्मन के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर सभी सामान बरामद किया।

बरामद सामग्री में शामिल हैं

1 देसी मास्केट (लॉन्ग बैरल)

3 डेटोनेटर

लगभग 700 ग्राम अमोनियम नाइट्रेट

4 Neogel स्टिक

1 आठ एमएम का कारतूस

12 बोरे के 2 कारतूस

12 बोरे के 5 खोखे

5 देसी हथगोला बम

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विस्फोटकों को जंगल में ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। अन्य बरामद सामान को सिमुलतला थाना ले जाया गया। पुलिस अब विस्फोटकों का विस्तृत रासायनिक परीक्षण करवा रही है। इस अभियान में SSB, जमुई पुलिस और मुज़फ्फरपुर BDDS की टीम के तीन जवान शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इसी जंगल क्षेत्र में फरवरी 2025 में भी 45 किलोग्राम सफेद बारूद बरामद किया गया था। यह अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ है और हवा के संपर्क में आने पर तेजी से जल सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के ‘डी‑माइनिंग’ अभियान नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा सुनिश्चित करने और संभावित बड़े हादसों को रोकने के लिए बेहद जरूरी हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर