जन सुराज का बड़ा ऐलान: 11 अप्रैल को गांधी मैदान में होगी ‘बिहार बदलाव रैली

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ लाते हुए ऐलान किया है कि आगामी 11 अप्रैल को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘बिहार बदलाव रैली’ का आयोजन किया जाएगा। यह रैली राज्य की बदहाली के खिलाफ एक निर्णायक कदम साबित होगी और 2025 के बाद बिहार को नई दिशा देने का संकल्प लेगी।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा “जब हम अनशन पर बैठे थे, तब भी यह अभियान गांधी मैदान से शुरू हुआ था और अब फैसला भी वहीं से होगा। यह रैली बिहार की बदहाली के खिलाफ एक निर्णायक कदम होगी और वर्ष 2025 के बाद बिहार बदहाल नहीं रहेगा।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को सिर्फ 100 करोड़ रुपये का मखाना बोर्ड देकर वाहवाही लूटी जा रही है, जबकि गुजरात में एक लाख करोड़ रुपये की बुलेट ट्रेन परियोजना चलाई जा रही है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘लाडला’ कहकर कैबिनेट में 7 मंत्री बनवा लिए।”

जन सुराज पार्टी के इस बड़े आयोजन के जरिए प्रशांत किशोर बिहार में बदलाव की एक नई लहर पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह रैली आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति और जनता के बीच उसकी पकड़ को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर