फ़लस्तीन व फ़लस्तीनी स्वतंत्रता आंदोलन हमास और मकबूज़ा फ़लस्तीन (इजराइल) के बीच 465 दिनों के बाद हुआ युद्धविराम

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) 07 अक्टूबर 2023 को मकबूजा फलस्तीन (इजराइल) पर फलस्तीनी स्वतंत्रता आंदोलन हमास के हमले से शुरू हुई जंग में 465 दिनों के बाद कतर व मिस्र और अमेरिका की मध्यस्ता से जंग-बंदी हो गई है,इसकी जानकारी कतर के प्रधानमंत्री मुहम्मद बिन अब्दुर्रहमान ने प्रेस कांफ्रेंस कर के दिया जबकि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा किया है

रिपोर्ट्स के अनुसार 16 महीनों के बाद हुई इस जंग-बंदी को 03 चरणों में लागू किया जाएगा

पहले चरण में इसराइली आर्मी गजा बोर्डर के 700 मीटर्स अंदर तक पीछे हटेगी,इसराइली सरकार 2000 फलस्तीनी बंदियों को रिहा करेगी,रफ़ा क्रासिंग खोला जाएगा,गजा के घायल लोगों को इलाज के लिए दूसरे देश ले जाया जाएगा,इसराइली आर्मी फिलाडेल्फि बोर्डर से पीछे हटेगी,सहायता सामानों से भरे 600 ट्रक रोज़ाना फलस्तीन भेजे जाएंगे,बड़ी संख्या में अस्थायी घर बनाए जाएंगे!इन सब के बदले हमास की तरफ़ से 33 इसराइली बंधकों को छोड़ा जाएगा

पहले चरण में सब चीज़ें सही रही तो दूसरे चरण में इसराइली आर्मी पूरे गजा से निकल जाएगी और हमास ज़्यादा फलस्तीनी बंदियों के बदले में बाकी बचे इसराइली बंधकों को छोड़ देगा

दो चरणों की शर्तें सही से पूरी हो जाने पर तीसरे चरण में अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षण में गजा में पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा और हमास की तरफ़ से मर चुके इजरायली बंधकों की लाशें इजराइल को सौंपी जाएगी

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर