महिला सशक्तिकरण की ओर जन सुराज का कदम: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 40% महिला उम्मीदवारों को टिकट

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ते हुए घोषणा की है कि आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी 40% सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

सारण जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “हमारी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में कम से कम 40 महिला प्रत्याशियों को चुनाव में उतारेगी।” उन्होंने इसे बिहार में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का महत्वपूर्ण कदम बताया।

तेजस्वी यादव पर निशाना: डोमिसाइल नीति का मुद्दा

प्रशांत किशोर ने डोमिसाइल नीति को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “जब तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे, तब डोमिसाइल नीति क्यों नहीं लागू की गई? शिक्षक बहाली के दौरान शिक्षा मंत्री आपकी पार्टी के ही थे, तब 60% बाहरी लोगों को नौकरी मिली, लेकिन तब कोई विरोध नहीं हुआ।”

महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रतिबद्धता

प्रशांत किशोर ने महिलाओं को उनकी संख्या के हिसाब से हक देने की विचारधारा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जन सुराज का मानना है कि महिलाओं को उनका हक उनकी संख्या के हिसाब से नहीं, बल्कि उनके योगदान के हिसाब से मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 2030 में विधानसभा में महिलाओं की संख्या दोगुनी करने का संकल्प जन सुराज लेता है।

बिहार की राजनीति में नया मोड़

प्रशांत किशोर की इस घोषणा को बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह कदम अन्य राजनीतिक दलों पर भी दबाव बनाएगा कि वे भी महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने पर विचार करें। आगामी चुनावों में जन सुराज की इस पहल का क्या प्रभाव पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर