
पटना (सैफ़ूर रहमान/इंसाफ टाइम्स) जनता दल यूनाइटेड ने आज पार्टी में बड़ा फेर बदल करते हुए एक तरफ़ पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव सह झारखंड प्रभारी परवीन सिंह को तमाम पदों से हटाते हुए प्राथमिक सदस्यता से भी मुक्त कर दीया है इस बारे में आज पार्टी के राष्ट्रय महा सचिव अफ़ाक अहमद खान ने निष्काशित करने का प्रेस रिलीज़ किया और कहा कि परवीन सिंह पार्टी में अनुशासन में रहना नहीं चाहते हैं यहां तक की पदाधिकारी रहते हुए वो विरोधी कार्यक्रम में शामिल हुए हैइसके साथ ही दूसरी तरफ़ महा सचिव अफाक़ अहमद खान ने दूसरा प्रेस रिलीज़ जारी कर के मणिपूर कि प्रदेश कमिटी को राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद राजीव रंजन सिंह के निर्णाय के ज़रिए भंग किए जाने का ऐलान किया जिसमें बताया गया कि पुर्नगठन के लिए ये फ़ैसला लिया गया है