जोधपुर: जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में दलित छात्र पर हमला, एबीवीपी नेता और साथी गिरफ्तार

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) के न्यू कैंपस में एक दलित छात्र कमल किशोर मेघवाल पर कथित रूप से एबीवीपी नेता रविंद्र सिंह भांटा और उनके तीन-चार साथियों ने हमला किया। घटना छात्रावास में हुई, जो भाटी की कोठी थाना क्षेत्र में स्थित है।

घायल छात्र कमल किशोर, जो जैसलमेर का निवासी और बी.एससी. अंतिम वर्ष का छात्र है, ने बताया कि हमला उस समय हुआ जब उन्होंने भाजपा नेता सतीश पूनिया के स्वागत कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया। कमल किशोर के अनुसार, इसी दौरान रविंद्र सिंह भांटा और उनके साथियों ने छात्रावास में घुसकर उन्हें बुरी तरह पीटा।

हमले में कमल किशोर की अंगुली में फ्रैक्चर और पसलियों तथा पेट में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें जोधपुर के माथुरदास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है।

भगत की कोठी पुलिस ने एबीवीपी नेता रविंद्र सिंह भांटा और उनके साथियों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी राजीव भादू ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद विभिन्न छात्र और सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। एसएफआई और सीपीआई(एम) ने हमले की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि एबीवीपी दलित छात्रों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा दे रहा है। सांसद अमर राम भी अस्पताल पहुंचकर घायल छात्र से मिले और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है कि वह मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। इस घटना ने विश्वविद्यालय परिसर में राजनीतिक और सामाजिक तनाव बढ़ा दिया है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर