छत्तीसगढ़:पत्रकार मुकेश चंद्राकार हत्या मामले में मुख्य आरोपी सहित अन्य तीन गिरफ्तार!एडिटर गिल्ड ऑफ़ इंडिया,प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया और कोगीटो मीडिया फाउंडेशन ने न्याय के लिए उठाई आवाज़

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) छत्तीसगढ़ के बस्तर में युवा और प्रसिद्ध पत्रकार,बस्तर जंक्शन के संस्थापक मुकेश चंद्राकार की हत्या के मामले में पुलिस ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें मुख्य आरोपी रितेश चंद्राकार भी शामिल है,पुलिस ने रितेश को दिल्ली से गिरफ़्तार किया है

वहीं इस मामले में पत्रकारों का संगठनों एडिटर गिल्ड ऑफ इंडिया,प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया और कोगीटो मीडिया फाउंडेशन ने अपने बयान जारी कर न्याय की मांग किया है

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कहा कि “वह छत्तीसगढ़ के युवा और स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर की संदिग्ध हत्या की खबर से बहुत परेशान है, मुकेश चंद्राकर ने हाल ही में एक सड़क निर्माण घोटाले पर रिपोर्ट दी थी, जिसके कारण स्थानीय अधिकारियों को कुछ ठेकेदारों के खिलाफ जांच करनी पड़ी थी, एडिटर्स गिल्ड ने कहा कि युवा पत्रकार की मौत गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि इससे गड़बड़ी का संदेह पैदा होता है”

कोगीटो मीडिया फाउंडेशन ने अपने जारी बयान में इस हत्या का ज़िक्र करते हुए देश में पत्रकारिता के लिए बढ़ते खतरे को दर्शाया और निष्पक्ष व साफ़ जांच की मांग किया,कोगीटो मीडिया फाउंडेशन ने पत्रकार की फैमिली के साथ अपनी संवेदनाएं जताई

प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया ने अपने प्रेस रिलीज़ में कहा कि “हम मुकेश चंद्राकर की हत्या से सदमे मे हैं,हम इस हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, दुख की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़ें हैं”

मालूम हो कि मुकेश एनडीटीवी के लिए भी भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों पर रिपोर्टिंग करते रहते थे,पिछले दिन ही बीजापुर के गंगालूर में 120 करोड़ रुपए के लागत से बने एक सड़क में हुए गढ्ढों पर एक वीडियो स्टोरी किया था जिस पर लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लेकर जांच कमिटी गठित कर दिया था

पत्रकार मुकेश 01 जनवरी को शाम में ला-पता हो गए जिसके बाद फैमिली,पत्रकारों और प्रशाशन ने उनकी तलाश शुरू की तो बीजापुर सड़क में ठेकेदार रहे सुरेश चंद्रकाकर के एक संपत्ति के परिसर में टंकी के अंदर से मुकेश का शव मिला

अप्रैल 2021 में बीजापुर के तकलगुड़ा नक्सली हमले के बाद माओवादियों की कैद से कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मन्हास को छुड़ाने में भी मुकेश चंद्राकर की अहम भूमिका थी

मुकेश के हत्या मामले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ,बस्तर सहित कई शहरों में पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन कर न्याय की मांग किया और आरोपियों के घर कुर्की ज़ब्ती व बुलडोजर चलाए जाने की मांग किया

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर