छत्तीसगढ़:जुमे की नमाज़ में तक़रीर के लिए लेनी होगी मंजूरी,आदेश नहीं मानने पर होगी एफ आईआर

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) भाजपा शाशित राज्य शछत्तीसगढ़ में जुमा की नमाज़ में होने वाली तकरीरों के लिए इजाज़त लेने जोगी और तकरीर किस मुद्दे पर होगी ये भी लिखित में बताना होगा,ये आदेश छत्तीसगढ़ वक़्फ़ बोर्ड के अध्य्क्ष डॉक्टर सलीम ने मस्जिदों के मुतवल्लियों को पत्र के ज़रिए दिया है

डॉक्टर सलीम ने बताया कि ये आदेश 22 नवंबर से लागू होगा,और आदेश लागू होने के बाद हर जुमा की तकरीर इजाज़त के बाद ही की जा सकेगी

डॉ. सलीम ने बताया कि “प्रदेशभर की मस्जिदों के मुतवल्लियों को जानकारी देने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है,इस ग्रुप में मुतवल्ली तकरीर के विषय की जानकारी देंगे,बोर्ड से नियुक्त अधिकारी विषय को परखेंगे और अनुमति देंगे,आदेश नहीं मानने पर मुतवल्लियों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी, उन्होंने कहा कि हमने जो पत्र लिखा है वह मुतवल्लियों के लिए है, इमामों के लिए कोई निर्देश नहीं दिया है”

डॉक्टर सलीम ने आगे कहा कि “इमामों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कहा गया है, जो अल्पसंख्यकों के लिए है,मुतवल्लियों को धार्मिक उपदेशों तक ही सीमित रहना चाहिए, राजनीति नहीं करनी चाहिए”

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद,असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “अब भाजपाई हमें बताएंगे कि दीन क्या है? क्या हमें अपने दीन पर चलने के लिए अब उनसे इजाजत लेनी होगी? वक्फ बोर्ड के पास ऐसी कोई कानूनी ताकत नहीं है”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर