कर्नाटक बीजेपी नेता मणिकांत नरेंद्र राठौड़ का भड़काऊ वीडियो वायरल, मुस्लिम समुदाय के “सफाये” की अपील पर एफआईआर दर्ज

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विवादास्पद नेता मणिकांत नरेन्द्र राठौड़ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शनिवार को उनके फेसबुक अकाउंट से साझा किए गए एक वीडियो में वे मुस्लिम समुदाय के “खात्मे” की खुलेआम अपील करते नजर आए। वीडियो में वे यह भी कहते हैं कि ‘लव जिहाद’ के आरोपियों को आठ दिनों के भीतर खत्म कर देना चाहिए।

लंबानी भाषा में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में राठौड़ कथित तौर पर कहते हैं: “अगर पुलिस को सिर्फ 15 मिनट के लिए हटा दिया जाए, तो हम मुसलमानों का सफाया कर सकते हैं।” वे आगे कहते हैं, “हमें उन लोगों को (लव जिहाद के आरोपी) आठ दिनों के भीतर खत्म करना चाहिए।”

यह वीडियो शनिवार को उनके फेसबुक पेज पर साझा किया गया और जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद कलबुर्गी और आसपास के इलाकों में गुस्से की लहर फैल गई।

वीडियो के वायरल होने के बाद कलबुर्गी के CEN (साइबर, आर्थिक और नारकोटिक अपराध) पुलिस स्टेशन में 34 वर्षीय सैयद अलीम इलाही की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। राठौड़ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है:

धारा 197: राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाले बयान
धारा 299: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना
धारा 253: सार्वजनिक अव्यवस्था फैलाना
धारा 351: आपराधिक धमकी देना

कलबुर्गी पुलिस आयुक्त एस.डी. शरणप्पा ने बताया “एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। आरोपी फिलहाल ज़िले में नहीं है, लेकिन जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

राठौड़ पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) का चावल अवैध रूप से बेचने, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार को धमकाने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

वीडियो के सामने आने के बाद सामाजिक संगठनों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध जताया है। कई लोगों ने मणिकांत राठौड़ की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि ऐसे भड़काऊ बयानों से समाज में नफरत और अस्थिरता फैलती है।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर

‘माय भारत, माय वोट’ का संकल्प: पीजी कॉलेज गाजीपुर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया

लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य