कर्नाटक के BJP विधायक हरिश पूंजा के विवादित बयान पर मंदिर ट्रस्ट ने मुस्लिम समुदाय से मांगी माफी

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

कर्नाटक के भाजपा विधायक हरिश पूंजा द्वारा गोपालकृष्ण मंदिर ट्रस्ट के एक कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के बाद विवाद बढ़ गया है। विधायक हरिश पूंजा ने कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों से यह सवाल किया था कि “मुस्लिम समुदाय को इस कार्यक्रम में क्यों आमंत्रित किया गया?” उनके इस बयान से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, गोपालकृष्ण मंदिर ट्रस्ट ने मुस्लिम समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। ट्रस्ट ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी समुदाय को आहत करना नहीं था और वे सभी धर्मों के प्रति सम्मान बनाए रखना चाहते हैं।

इस घटना ने कर्नाटक में धार्मिक सद्भाव और समाजिक मेल-जोल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने विधायक के बयान की निंदा की है और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की गई है।

भाजपा के इस विधायक के बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर व्यापक चर्चा हुई है, जहां कई लोगों ने भड़काऊ भाषण को रोकने और सभी समुदायों के बीच सद्भाव बनाए रखने की मांग की है।

गोपालकृष्ण मंदिर ट्रस्ट की माफी की घोषणा से माहौल को कुछ हद तक शांत करने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन इस विवाद ने कर्नाटक में धार्मिक सहिष्णुता की जरूरत को फिर से रेखांकित कर दिया है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर