रामजी लाल सुमन के खिलाफ करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, अखिलेश यादव बोले – “यह बीजेपी की साजिश है”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

12 अप्रैल को आगरा के बाहरी इलाके में करणी सेना और अन्य क्षत्रिय संगठनों से जुड़े हज़ारों लोगों ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ तलवारें, भाले और लाठियां लेकर उग्र प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है।

यह विरोध प्रदर्शन रामजी लाल सुमन द्वारा कथित रूप से क्षत्रिय समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया था। हालांकि, सुमन ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे “राजनीतिक साजिश” बताया है।

अखिलेश यादव का सीधा हमला

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने करणी सेना के इस प्रदर्शन को भाजपा से जोड़ते हुए कहा “बीजेपी जानबूझकर दलित नेताओं को निशाना बना रही है। रामजी लाल सुमन के खिलाफ जो किया गया, वह दलित विरोधी मानसिकता का उदाहरण है।”

माहौल तनावपूर्ण, प्रशासन अलर्ट

इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर