रामराज्य की हकीकत: कासगंज में मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप, दरिंदों ने की मारपीट और लूट

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। प्रेम और भरोसे की पहली सीढ़ी पर कदम रखने वाली एक युवती के साथ ऐसी दरिंदगी हुई कि रूह कांप जाए। मंगनी के महज तीन दिन बाद अपने मंगेतर के साथ घूमने गई युवती के साथ सात से आठ युवकों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

झाल पुल बना दरिंदगी का गवाह

यह दिल दहला देने वाली घटना कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र अंतर्गत झाल पुल के पास घटी। युवती अपने मंगेतर के साथ पिकनिक मनाने वहां गई थी। वहां पहले से मौजूद सात-आठ युवकों ने दोनों को घेर लिया और अश्लील टिप्पणियां करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मंगेतर को बंधक बना लिया, उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और जेब से नकदी लूट ली।

सुनसान जगह ले जाकर किया गैंगरेप

इस वारदात के बाद आरोपियों ने युवती को एक सुनसान जगह पर खींचकर ले गए और बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद पीड़िता सदमे में आ गई और दो दिन तक किसी से कुछ नहीं कहा। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तब उसने परिजनों को आपबीती सुनाई।

पुलिस को दी गई सूचना, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन युवती को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

कासगंज पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल की छानबीन की जा रही है, और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

समाज में आक्रोश, सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने कासगंज ही नहीं, पूरे प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता पैदा कर दी है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और वे दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।

क्या यही है रामराज्य, जहां बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं?

राजनीतिक गलियारों में “रामराज्य” की बातें होती हैं, लेकिन जब ऐसे अमानवीय कृत्य खुलेआम हो रहे हों, तो यह दावा सवालों के घेरे में आ जाता है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर