अध्यापिका की हैवानियत: ट्यूशन के बहाने छात्र को बुलाया,बेहोश कर कई बार किया दुष्कर्म

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

राजस्थान के ब्यावर जिले के विजयनगर में एक ट्यूशन अध्यापिका द्वारा घिनौने अपराध का मामला सामने आया है। आरोप है कि विशाखा जैन नामक अध्यापिका ने 16 वर्षीय छात्र अमान पठान को अपने घर बुलाया, नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और उसे बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया।

इस तरह रची गई साजिश

सूत्रों के अनुसार, 6 मार्च को विशाखा जैन ने अमान को ट्यूशन के बहाने अपने घर बुलाया। वहां उसने छात्र को नशीली दवा मिलाकर पानी पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद, आरोपी अध्यापिका ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ बार-बार घिनौनी हरकत की।

गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला राज

जब अमान घर नहीं लौटा तो उसके परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और मोबाइल लोकेशन के आधार पर छात्र को विशाखा जैन के घर से बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

छात्र की आपबीती सुनकर पुलिस ने विशाखा जैन को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

समाज के लिए चेतावनी

इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है और यह बताती है कि अब बच्चों को न केवल स्कूलों और ट्यूशन सेंटरों पर बल्कि हर जगह सतर्क रहने की जरूरत है। माता-पिता को भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर