‘डॉक्टर डेथ’ की गिरफ्तारी: पुजारी के वेश में छिपा था किडनी तस्कर और सीरियल किलर देवेंद्र शर्मा!राजस्थान के दौसा आश्रम से दिल्ली पुलिस ने दबोचा, लाशें मगरमच्छों को खिलाकर मिटाता था सबूत

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

देशभर में ‘डॉक्टर डेथ’ के नाम से कुख्यात, 67 वर्षीय देवेंद्र शर्मा को दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के दौसा जिले के एक आश्रम से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह बीते एक साल से पुजारी के वेश में फर्जी पहचान के साथ इस आश्रम में छिपा हुआ था।

देवेंद्र शर्मा मूल रूप से एक आयुर्वेदिक डॉक्टर है, लेकिन वह किडनी तस्करी रैकेट, टैक्सी ड्राइवरों की हत्याएं और दर्जनों संगीन अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह अपने शिकारों की लाशें मगरमच्छों को खिला देता था ताकि कोई सबूत न बचे।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम को इस सीरियल किलर की लोकेशन का सुराग लंबे समय से नहीं मिल रहा था। आखिरकार राजस्थान के दौसा जिले में स्थित एक आश्रम से देवेंद्र को दबोचा गया। गिरफ्तारी के समय वह खुद को एक धार्मिक व्यक्ति बता रहा था और स्थानीय लोगों को झाड़-फूंक भी करता था।

देवेंद्र शर्मा का आपराधिक इतिहास खौफनाक रहा है। उस पर 50 से ज्यादा टैक्सी ड्राइवरों की हत्या का आरोप है, जिनकी गाड़ियां बेच दी जाती थीं और लाशें मगरमच्छों को खिला दी जाती थीं। साथ ही, उसने 125 से अधिक अवैध किडनी ट्रांसप्लांट में भी अपनी भूमिका स्वीकारी थी।

फर्जी पहचान और धार्मिक चोला
गिरफ्तारी के समय देवेंद्र शर्मा एक नकली नाम से पुजारी बनकर रह रहा था। उसने स्थानीय आश्रम में खुद को ‘गुरुजी’ के रूप में स्थापित कर लिया था। आश्रम के लोग भी उसकी असली पहचान से अंजान थे।

दिल्ली पुलिस ने देवेंद्र शर्मा को दिल्ली लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसके खिलाफ पुराने मामलों की फाइलें फिर से खोली जा रही हैं। पुलिस को शक है कि उसके नेटवर्क में अभी भी कई लोग सक्रिय हो सकते हैं।

देवेंद्र शर्मा की कहानी किसी फिल्मी खलनायक से कम नहीं है, लेकिन हकीकत इससे भी ज्यादा डरावनी है। अब देखना यह है कि कानून उसे कितनी जल्दी और सख्ती से उसके अंजाम तक पहुंचाता है।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर