महाकुंभ में इंसानियत की मिसाल: मुस्लिम समुदाय ने खोले मस्जिदों के दरवाजे, हिंदू श्रद्धालुओं को दी शरण

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

महाकुंभ 2025 में एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब का अनुपम उदाहरण देखने को मिला। मौनी अमावस्या (28-29 जनवरी) की रात भगदड़ मचने से हजारों श्रद्धालु मुश्किल में पड़ गए। लेकिन संकट की इस घड़ी में प्रयागराज के मुस्लिम समुदाय ने आगे बढ़कर इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की।

मस्जिदों और इमामबाड़ों ने बने श्रद्धालुओं के लिए आश्रय

भगदड़ के बाद हजारों श्रद्धालु बिना ठिकाने और भोजन के सड़कों पर भटकने लगे। ऐसे में स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने उनके लिए मस्जिदों, इमामबाड़ों, दरगाहों और मजारों के दरवाजे खोल दिए। जनसेनगंज, खुल्दाबाद, हिम्मतगंज, चौक और अन्य इलाकों में लगभग 25,000 से अधिक श्रद्धालुओं को शरण दी गई। इसके अलावा, भोजन, दवाइयों और कंबलों की व्यवस्था भी की गई।

खुल्दाबाद की सब्जी मंडी मस्जिद, बड़ा ताजिया इमामबाड़ा, हिम्मतगंज दरगाह और चौक मस्जिद समेत कई स्थानों पर हिंदू श्रद्धालुओं को ठहराया गया। यह कदम दर्शाता है कि प्रयागराज में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा अब भी मजबूत है।

*2500 से अधिक श्रद्धालुओं को कंबल और भोजन वितरण
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विशेष लंगर का आयोजन किया, जिसमें श्रद्धालुओं को भोजन और गर्म चाय उपलब्ध करवाई गई। 2500 से अधिक कंबल बांटे गए, ताकि श्रद्धालु ठंड से बच सकें। मुस्लिम युवाओं ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड तक श्रद्धालुओं को सुरक्षित पहुंचाने में भी मदद की।

*कट्टरपंथ के विरोध में मानवता
हालांकि, इस बार कुंभ में कुछ कट्टरपंथी साधु-संतों ने मुसलमानों के बहिष्कार का आह्वान किया था। मुस्लिम व्यापारियों को दुकानें लगाने से रोका गया और कई लोगों को धमकियां भी मिलीं। बावजूद इसके, प्रयागराज के मुसलमानों ने नफरत को नकारते हुए मानवता को अपनाया।

मौनी अमावस्या की रात जब हजारों श्रद्धालु संकट में थे, तब स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने कट्टरपंथी सोच को दरकिनार कर इंसानियत को प्राथमिकता दी। मुस्लिम डॉक्टरों ने अपने क्लीनिक घायलों के लिए खोल दिए, और मस्जिदों में श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई।

*प्रयागराज की गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा उदाहरण
कुंभ मेले में मुस्लिम समुदाय की यह पहल यह साबित करती है कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं। किसी भी आपदा या संकट की घड़ी में धार्मिक भेदभाव गौण हो जाता है, और सिर्फ मानवता की सेवा महत्वपूर्ण रह जाती है।

प्रयागराज के मुस्लिम समुदाय की यह पहल देशभर में सांप्रदायिक सौहार्द्र का प्रतीक बन गई है और दिखाती है कि भारत की गंगा-जमुनी तहजीब आज भी जीवित है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर