सोनिया गांधी से लालू और नीतीश की हुई मुलाक़ात, कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद फिर से मिलकर करेंगे चर्चा

पटना (अनम जहां/इंसाफ़ टाइम्स) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान 2024 के आम चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने की रणनीति पर चर्चा हुई। दरअसल, राजद प्रमुख लालू यादव शनिवार को दिल्ली पहुंचे थे, जबकि नीतीश हरियाणा में एक रैली में शामिल होने के बाद दिल्ली आए।कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बिहार CM नीतीश कुमार व RJD प्रमुख लालू यादव ने कहा कि हमने सोनिया जी से बात की, हमारा विचार है देश में अनेक दलों को एकजुट करना और मिलकर प्रगति के लिए काम करना।

उनके पार्टी अध्यक्ष का चुनाव है इसके बाद आगे की बात होगी।बैठक के बाद लालू यादव ने कहा कि हमने भाजपा को बिहार से विदा कर दिया है। अब देश से उनकी विदाई की बारी है। उन्होंने कहा कि देश को बचाना है, तो भाजपा को हटाना है। उसके लिए हम सभी को एक साथ आना होगा। हमारी सोनिया गांधी से बातचीत हुई है। कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने के बाद उन्होंने हमें 10-12 दिनों के बाद फिर से मिलने के लिए कहा है।

विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास पर बैठक को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे कांग्रेस और कुछ क्षेत्रीय दलों के बीच मतभेदों को सुलझाने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है। अगस्त में बिहार में नई सरकार बनाने के लिए भाजपा से नाता तोड़ने और राजद-कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद से नीतीश कुमार की सोनिया गांधी से यह पहली मुलाकात है।इससे पहले लालू यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार और मैं सोनिया गांधी से मिलेंगे। हम विपक्ष को एकजुट करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे 2024 में पीएम मोदी को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि हां, हम (उन्हें) उखाड़ देंगे। मुझे कितनी बार यह कहने की जरूरत है? उन्होंने कहा था कि सोनिया गांधी से मुलाकात होगी, जिसमें विपक्ष के लोगों को एक साथ लाने पर चर्चा करेंगे।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति