22 अप्रैल को दिल्ली से तहफ़्फ़ुज़-ए-औक़ाफ़ तहरीक़ का शानदार आग़ाज़,पर्सनल लॉ बोर्ड की तालकटोरा स्टेडियम में अहम कॉन्फ़्रेंस

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा वक़्फ़ क़ानून में केंद्र सरकार की ओर से की गई विवादित संशोधनों के ख़िलाफ़ 22 अप्रैल 2025 को दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में एक बड़ी “तहफ़्फ़ुज़-ए-औक़ाफ़ कॉन्फ़्रेंस” का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन ‘तहफ़्फ़ुज़-ए-औक़ाफ़ कारवां’ की शुरुआत का प्रतीक होगा, जो देश के विभिन्न राज्यों, ज़िलों और शहरों से होता हुआ 7 जुलाई को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा के साथ समाप्त होगा।

कॉन्फ़्रेंस की सदारत ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना ख़ालिद सैफ़ुल्लाह रहमानी करेंगे। इस मौक़े पर देश भर से दीनी समाजी, सियासी लीडर्स की भागीदारी रहेगी। महिलाओं के लिए भी विशेष प्रबंध किया गया है।

मुख्य वक्ताओं में होंगे

मौलाना ख़ालिद सैफ़ुल्लाह रहमानी

मौलाना सैयद अरशद मदनी

मौलाना उबैदुल्लाह ख़ान आज़मी

मौलाना फ़ज़लुर्रहीम मुजद्दिदी

जनाब सईद सादतुल्लाह हुसैनी (अमीर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद)

मौलाना असगर इमाम मेंहदी सल्फी

मौलाना सैयद महमूद असअद मदनी

डॉक्टर क़ासिम रसूल इलयास

मौलाना मोहम्मद अली मोहसिन तक़वी

तहरीक़ के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल हैं

मुस्लिम समुदाय को इन संशोधनों की असलियत और उनके पीछे छिपे सांप्रदायिक एजेंडे से अवगत कराना।

वक़्फ़ संपत्तियों की हिफ़ाज़त और शरीयत के दायरे में उनके इस्तेमाल को सुनिश्चित करना।

संविधान व अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए न्यायिक लड़ाई।

देश के बहुसंख्यक नागरिकों और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों को साथ लेकर व्यापक जन जागरूकता अभियान।

इस तहरीक़ के तहत दिल्ली के अलावा देश भर के प्रमुख शहरों में दिग्गज धार्मिक नेताओं, बुद्धिजीवियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भागीदारी से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जनसभा, प्रेस कॉन्फ़्रेंस, राउंड टेबल मीटिंग्स, धरना-प्रदर्शन और मेमोरेंडम सौंपने जैसे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक कदम शामिल होंगे।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर