मनरेगा में बदलाव के खिलाफ वामदलों का पटना में जोरदार विरोध, सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता

मनरेगा कानून को बदलकर प्रस्तावित वीबी–जी रामजी कानून लागू करने के खिलाफ वामदलों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को राजधानी पटना में संयुक्त विरोध मार्च और प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वामपंथी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर ग्रामीण मजदूरों के रोजगार अधिकार पर हमला करने का आरोप लगाया।

विरोध मार्च की शुरुआत जीपीओ गोलंबर से हुई, जहां झंडा-बैनर से लैस प्रदर्शनकारियों ने “मनरेगा पर हमला नहीं सहेंगे”, “महात्मा गांधी के नाम से नफरत नहीं सहेंगे” और “गरीबों के अधिकार पर हमला बंद करो” जैसे नारे लगाए। मार्च स्टेशन गोलंबर पहुंचकर एक विशाल प्रतिरोध सभा में तब्दील हो गया।

सभा की संयुक्त अध्यक्षता सीपीआई के जिला सचिव विश्वजीत कुमार और सीपीएम के जिला सचिव कामरेड शिवकुमार विद्यार्थी ने की। सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम राज्य सचिव मंडल सदस्य मनोज चंद्रवंशी, सीपीआई राज्य सचिव मंडल सदस्य इरफान अहमद फातिमी, एटक बिहार राज्य अध्यक्ष गजनाफर नवाब, एआईवाईएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन कुमार सिन्हा सहित अन्य नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना की।

वक्ताओं ने कहा कि देश में अब रोजगार का भी “सांप्रदायिकीकरण” किया जा रहा है। उनका आरोप था कि पहले भाजपा सरकार मुसलमानों के नाम पर नफरत फैलाती थी और अब महात्मा गांधी के नाम से भी नफरत कर रही है, जिसका उदाहरण यह प्रस्तावित वीबी–जी रामजी कानून है। नेताओं ने कहा कि मनरेगा जैसे रोजगार गारंटी कानून को कमजोर कर केंद्र सरकार इसकी जिम्मेदारी राज्यों पर डालना चाहती है, जिससे गरीब और ग्रामीण मजदूरों के अधिकार प्रभावित होंगे।

सभा में यह भी कहा गया कि यूपीए-1 सरकार के दौरान वामदलों के समर्थन से पहली बार देश में रोजगार के अधिकार को कानूनी गारंटी मिली थी, लेकिन मौजूदा सरकार इसे कॉर्पोरेट हितों के लिए बदलना चाहती है। वामदलों ने ऐलान किया कि वे इस कानून में बदलाव को किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देंगे।

प्रदर्शन में सीपीआई और सीपीएम के कई राज्य व जिला स्तर के नेता, कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया गया!

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर