सासाराम कोर्ट से फरार हुआ शराब तस्करी का आरोपी, पुलिस की आंखों में धूल झोंक हुआ गायब

इंसाफ़ टाइम्स ऑफ

बिहार के रोहतास जिले में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं, जब कोर्ट परिसर से ही एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मामला सासाराम सिविल कोर्ट का है, जहां शराब तस्करी के आरोपी को पेशी के लिए लाया गया था।

जानकारी के मुताबिक, काराकाट थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव से उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार (21 अप्रैल) को आनंद साह नामक युवक को 16 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। अगले ही दिन मंगलवार (22 अप्रैल) को उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत सासाराम कोर्ट लाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि जैसे ही आरोपी आनंद को कोर्ट परिसर में लाया गया, उसने उत्पाद अवर निरीक्षक मनीष कुमार को चकमा देते हुए भागने में कामयाबी हासिल कर ली। पुलिसकर्मियों के कुछ समझ पाने से पहले ही वह मौके से फरार हो चुका था।

छापेमारी जारी, गिरफ्तारी अब तक नहीं

घटना के बाद उत्पाद विभाग और पुलिस टीमों ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया है, लेकिन अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस लापरवाही के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है, क्योंकि कोर्ट जैसे सुरक्षित माने जाने वाले परिसर से कैदी का फरार होना गंभीर चूक को दर्शाता है।

प्रशासन मौन, जनता चिंतित

अब तक किसी अधिकारी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, आम लोग सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर नाराज़गी जता रहे हैं और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर