गाज़ीपुर,उत्तरप्रदेश:शादी का दबाव बनाने पर लिव इन पार्टनर ने की लड़की की हत्या,हत्यारा बॉयफ्रेंड था लड़की का चचेरा भाई

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तरप्रदेश के गाज़ीपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। जांच में पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका की पहचान 22 वर्षीय शिल्पा पांडे के रूप में हुई है। शिल्पा अपने चचेरे भाई अमित तिवारी के साथ खोड़ा कॉलोनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बताया जा रहा है कि शिल्पा अमित पर शादी का दबाव बना रही थी।

यह घटना 25 जनवरी की है, जब अमित नशे की हालत में था। दोनों के बीच झगड़ा हुआ, और इसी दौरान अमित ने शिल्पा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, अमित ने शव को एक सूटकेस में रखा और 26 जनवरी की सुबह करीब 1:45 बजे सूटकेस में आग लगा दी।

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पहला आरोपी अमित तिवारी है, जो शिल्पा का चचेरे भाई है और उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। अमित बारहवीं तक पढ़ा है और पेशे से टैक्सी चालक है। दूसरा आरोपी अनुज है, जो आठवीं तक पढ़ा है और वेल्डिंग मैकेनिक का काम करता है।

अमित ने पुलिस को बताया कि शिल्पा उस पर शादी का दबाव बना रही थी। जब उसने इनकार किया, तो शिल्पा ने उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। 25 जनवरी की रात, नशे की हालत में अमित और शिल्पा के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद अमित ने गुस्से में आकर शिल्पा की हत्या कर दी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला रिश्तों में बढ़ते तनाव और उसके गंभीर परिणामों की ओर इशारा करता है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

(ये खबर इंसाफ़ टाइम्स की पत्रकार नौशीन फातिमा ने तैयार किया है)

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर