उत्तरप्रदेश:लोधेश्वर महादेव मंदिर में दलित युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियों का आरोप, पुजारी ने बहू से छेड़खानी का लगाया पलट आरोप

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी ज़िले में स्थित ऐतिहासिक लोधेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार देर शाम दलित युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक अपमान का मामला सामने आया है। पीड़ित शैलेंद्र प्रताप गौतम (27) ने आरोप लगाया है कि मंदिर के पुजारी आदित्य तिवारी और उनके परिजनों ने उसे पूजा करने से रोका और जातिगत अपशब्द कहकर मंदिर से बाहर निकालने की कोशिश की। विरोध करने पर मंदिर में रखा लोटा और घंटा उठाकर हमला किया गया।

शैलेंद्र को गंभीर हालत में पहले रामनगर सीएचसी, फिर बाराबंकी जिला अस्पताल और अंततः लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। उसके सिर, चेहरे और सीने पर गहरी चोटें आई हैं। पीड़ित का दावा है कि पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

वहीं, पुजारी आदित्य तिवारी ने आरोपों से इनकार करते हुए पलट दावा किया कि शैलेंद्र ने उनकी बहू से छेड़खानी की थी। तिवारी ने कहा कि मंदिर में सभी जातियों के लोग पूजा करते हैं और यह विवाद धार्मिक नहीं, बल्कि व्यक्तिगत दुर्व्यवहार को लेकर है।

पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त कर ली है और घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना रामनगर के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद मंदिर परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

दलित संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए इसे जातिवादी मानसिकता की पराकाष्ठा बताया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी ने इस प्रकरण को दलितों के धार्मिक अधिकारों का हनन बताया है और बाराबंकी प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर