महागठबंधन की दिल्ली बैठक: बिहार चुनाव 2025 के लिए रणनीति तेज, 17 अप्रैल को पटना में होगी निर्णायक बैठक

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर महागठबंधन ने अपनी रणनीतिक गतिविधियों को तेज कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार और प्रभारी कृष्णा अल्लावरु व राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि महागठबंधन पूरी मजबूती से चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “हमारी बैठक सकारात्मक रही। हम 17 अप्रैल को पटना में एक और बैठक करेंगे, जिसमें सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी।”

मुख्यमंत्री चेहरे पर अभी सहमति नहीं

बैठक में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि, तेजस्वी यादव ने इस पर स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया और कहा, “आप लोग चिंतित मत होइए। हम लोग आपस में बैठकर यह तय कर लेंगे।” वहीं, कांग्रेस की ओर से भी अभी तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर सहमति नहीं बनी है। कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि इस मुद्दे पर निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा।

17 अप्रैल को पटना में होगी निर्णायक बैठक

महागठबंधन की अगली बैठक 17 अप्रैल को पटना में आयोजित की जाएगी, जिसमें राजद, कांग्रेस, भाकपा-माले सहित अन्य सहयोगी दलों के नेता शामिल होंगे। इस बैठक में सीट बंटवारे, साझा चुनाव प्रचार और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

महागठबंधन की एकजुटता पर जोर

बैठक में सभी नेताओं ने महागठबंधन की एकजुटता पर जोर दिया और कहा कि आगामी चुनाव में एनडीए को हराने के लिए सभी दल मिलकर काम करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा, “हमारा लक्ष्य बिहार में एक मजबूत और विकासोन्मुख सरकार बनाना है, जो जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरे।”

“मानू 2026‑27 प्रवेश: UG, PG, व्यावसायिक और Ph.D. पाठ्यक्रमों में ET आधारित प्रवेश, आवेदन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक, MA भाषा, MBA, B.Ed. और शोध स्तर के अवसर”

केंद्रीय विश्वविद्यालय मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू) ने 2026‑27 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों