मध्यप्रदेश:शादी का झांसा देकर महिला कर्मचारी के साथ लगातार दुष्कर्म के मामले में भोपाल के डिप्टी कलेक्टर पर रेप का मामला दर्ज

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) अपने साथ काम कर रही महिला कर्मचारी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में भोपाल के डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर मुकद्दमा दर्ज हुआ है

दी मूकनायक ने अपनी रिपोर्ट में महिला का बयान लिखा है,जिसमें पीड़िता ने बताया कि “उनकी पहली मुलाकात वर्ष 2022 में तब हुई जब राजेश सोरते पचोर में तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे,इस दौरान वे मुझे चैंबर में बार-बार बुलाते थे, और बाद में मुझ से नजदीकी बढ़ाने लगे,सोरते मुझे अपने सरकारी बंगले पर काम के बहाने बुलाते थे और धीरे-धीरे उन्होंने मुझे शादी का झांसा देकर मुझ से संबंध बनाए,सोरते ने एक बार मुझे हनुमानजी मंदिर में सिंदूर लगाया था और कहा था कि वह जल्द ही कोर्ट मैरिज करेंगे,सोरते ने न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी परेशान किया,वह मुझे वीडियो कॉल के जरिए लगातार संपर्क में रखते थे और मेरा निजी जीवन नियंत्रित करने की कोशिश करते थे,यहां तक कि वह मेरे हर मूवमेंट पर नजर रखने के लिए दिन में 15 से 20 बार वीडियो कॉल करते थे”

महिला ने बताया कि 2023 में जब सोरते भोपाल का डिप्टी कलेक्टर बना तो वहां भी महिला को बार बार बुलाया और अलग अलग होटलों में ठहराया,लेकिन जब महिला ने शादी के लिए कहा तो राजेश सोरते टालता रहा और बाद में नंबर ब्लॉक कर दिया

डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का खंडन किया है,उनका कहना है कि महिला आपराधिक पृष्ठभूमि से है और उसने अपने परिवार की दयनीय स्थिति का हवाला देकर उनसे आर्थिक सहायता मांगी थी,उन्होंने महिला पर अपने बच्चों के बारे में झूठी जानकारी देने का आरोप भी लगाया और दावा किया कि वह महिला को पांच लाख रुपए से अधिक राशि उधार दे चुके हैं

सारंगपुर के एसडीओपी अरविंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और सभी पक्षों से पूछताछ की जाएगी!उन्होंने कहा “आरोपी डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते भोपाल कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ है, मामले की बारीकी से जांच में पाया कि आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, रेप की धराओं में मामला दर्ज किया गया है”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर