
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर में बदमाशों ने घर में घुस कर उत्तरप्रदेश एटीएस के कार्यरत महिला पुलिस कर्मी को पीटा,उनके कपड़े फाड़ डाले और उनको गलत तरीके से छुआ
महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि उनके पति जब उनको बचाने आएं तो उनको भी पीटा और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया,मालूम हो कि पीड़ित महिला पुलिस कर्मी के पति भी उत्तरप्रदेश एटीएस में कार्यरत सिपाही है
महिला पुलिस का आरोप है कि “उनके घर के सामने लालखेड़ा अलीनगर के रहने वाले अंकित यादव नाम के व्यक्ति की दुकान है, सोमवार रात करीब 8 बजे अंकित अपने 4 से 5 साथियों के साथ गालियां देने लगे, मेरे पति ने जब विरोध किया तो सब घर के अंदर घुस गए और छेड़खानी करने लगे, मेरे कपड़े फाड़ दिए, पति बीच-बचाव करने लगे तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी,जिससे दोनों को काफी चोट आईं”
मोहल्लेवालों की मदद से दबंगों को बाहर निकालकर 112 पर सूचना दी गई, अंकित यादव साथियों के साथ मिलकर घर के बाहर बैठ गया, धमकी देते रहे कि तुम लोगों को मार डालेंगे, इसके पहले भी ये लोग ऐसा कर चुके हैं, कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह का कहना है कि केस दर्ज करके जांच की जा रही है