पटना:एक पुरुष से मार पीट कर रही थी महिला,महिला पुलिस रोकी तो उसको ही पीट दिया और कपड़े फाड़ दिए

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र के पुनपुन चौक पर एक महिला द्वारा महिला पुलिस कर्मी को पीटने,दांत काटने और उसके कपड़े फाड़ देने का मामला सामने आया है

बताया जा रहा है कि डायल 112 टीम को एक घर में मारपीट की ख़बर मिली तो पुलिस वहां पहुंची,घर पर एक महिला एक पुरुष की पिटाई कर रही थी

महिला सिपाही नेहा कुमारी ने बताया कि “आरोपी महिला डिंपल एक पुरुष के साथ मारपीट कर रही थी, समझाने के बाद भी वह नहीं मानी, महिला सिपाही होने के नाते मैने उसे हटाने की पहल की, इसके बाद वह मुझसे उलझ गयी और मेरे साथ मारपीट करने लगी,कपड़े फाड़ दिये और हाथ में दांत काट ली”

महिला सिपाही नेहा कुमारी ने आरोपी पुनपुन केला बगान मुहल्ला निवासी राहुल कुमार की पत्नी डिंपल कुमारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन कर रही है.

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर