मुख्यधारा मीडिया हाउसेस की साजिश: शहीद मौलाना इकबाल को आतंकवादी करार देने की कोशिश, पुलिस ने किया खंडन

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले के सम्मानित धार्मिक नेता मौलाना मोहम्मद इकबाल (46) की पाकिस्तान से हुई गोलाबारी में शहादत के बाद कुछ प्रमुख मीडिया हाउसेस ने उन्हें आतंकवादी करार देने की कोशिश की है। इस पर पुंछ पुलिस ने स्पष्ट रूप से खंडन करते हुए यह कहा है कि मौलाना इकबाल का किसी भी आतंकी संगठन से कोई संबंध नहीं था।

गुरुवार को, कुछ प्रमुख मीडिया पर गलत और भ्रामक खबरें प्रसारित की गईं, जिसमें मौलाना इकबाल को आतंकवादी के रूप में पेश किया गया। इन चैनलों ने उनकी मौत को “आतंकी गतिविधि” से जोड़ने की कोशिश की, जिससे स्थानीय समुदाय में भ्रम और घबराहट फैल गई।

इस पर पुंछ पुलिस ने एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि मौलाना इकबाल एक सम्मानित धार्मिक शख्सियत थे और उनका किसी भी आतंकवादी संगठन से कोई संबंध नहीं था। पुलिस ने गलत जानकारी फैलाने पर सख्त नाराजगी जताई और इसे मृतक के सम्मान के खिलाफ करार दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया रिपोर्ट्स को “अवमाननापूर्ण” करार देते हुए कहा कि पुंछ पुलिस इन झूठे दावों का सख्ती से खंडन करती है। साथ ही, पुलिस ने चेतावनी दी कि झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी मीडिया हाउसेस और प्लेटफार्म्स से अनुरोध किया कि वे किसी भी सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित जानकारी आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही प्रकाशित करें।

मौलाना इकबाल के निधन के बाद मीडिया में फैली इस झूठी और गलत जानकारी के कारण परिवार और समुदाय में बेहद ग़ुस्सा और निराशा देखी जा रही है। ऐसे में यह घटना मीडिया के नैतिकता और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल उठाती है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर