गया में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: इमामगंज से तीन नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद संयुक्त ऑपरेशन में CRPF, STF, SSB और जिला पुलिस की बड़ी सफलता

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

नक्सल प्रभावित इलाकों में सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

यह संयुक्त कार्रवाई सीआरपीएफ, एसटीएफ, एसएसबी और जिला पुलिस की टीमों द्वारा अंजाम दी गई। बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन इमामगंज थाना क्षेत्र के गंगटी इलाके में चलाया गया, जहां से तीन नक्सलियों को धर-दबोचा गया।

गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान फिलहाल गुप्त रखी गई है, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार ये सभी इलाके में लंबे समय से सक्रिय थे और नक्सली गतिविधियों में लिप्त थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने कादरीगंज के तिलाठी पहाड़ी इलाके के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए।

गया के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि “यह कार्रवाई नक्सलियों के नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उम्मीद है कि इनके जरिए कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।”

सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई उस वक्त और महत्वपूर्ण हो जाती है जब बिहार के कई जिलों में लोकसभा चुनाव की तैयारियाँ चल रही हैं और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

इमामगंज और आस-पास के ग्रामीण इलाकों में इस ऑपरेशन के बाद लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि आगे भी ऐसे ऑपरेशनों से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जा सकेगा।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर