मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट का पूर्व चांसलर फ़िरोज़ बख़्त को फटकार

दिल्ली (ए.एम/इंसाफ़ टाइम्स) सुप्रीम कोर्ट ने MANUU के पूर्व चांसलर फ़िरोज़ अहमद बख़्त के खिलाफ मानहानि का मामला रद्द किया, शिकायतकर्ता को 1 लाख रुपये देने और माफीनामा प्रकाशित करने को कहा।

सुप्रीम कोर्ट ने 14 अक्टूबर को मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (मानू) के पूर्व चांसलर फिरोज अहमद बख़्त के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला रद्द कर दिया और उन्हें इस संबंध में स्थानीय दैनिक समाचार पत्र के पहले पन्ने पर “बड़े अक्षरों” में बिना शर्त माफी प्रकाशित करने का निर्देश दिया।
दरअसल उन्होंने MANUU के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म के पूर्व डीन, प्रोफेसर एहतेशाम अहमद खान के खिलाफ “यौन शोषण” को लेकर टिप्पणी की थी।
गौरे तलब है कि कोर्ट ने फ़िरोज़ बख्त के बेतुके आरोपों के कारण प्रोफेसर एहतेशाम को हुई मानसिक पीड़ा के लिए 4 सप्ताह के भीतर 1 लाख रुपये का प्रतीकात्मक हर्जाना देने का आदेश दिया है।
कथित तौर पर 2018 में, फिरोज बख्त ने तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय में दो छात्राओं के यौन उत्पीड़न और अपमान के आरोपों के संबंध में प्रोफेसर एहतेशाम अहमद पर इल्ज़ाम लगाया था।

जिस पर प्रोफेसर एहतेशाम अहमद ने फिरोज बख्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत मानहानि का मामला दायर किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया था कि विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति को उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलने के बावजूद भी ये टिप्पणियां की गईं।

वही साफ़ तौर पर ये भी जाहिर हो चुका है कि अपनी बातों से विवाद में रहने वाले फिरोज़ बख्त ने आपसी विवाद के कारण प्रोफेसर एहतेशाम अहमद पर आरोप लगाए थे, जिससे उनकी छवि को खराब किया जा सके।

जस्टिस बी.आर. गवई और वी.के. विश्वनाथन की बेंच ने इस मामले में सुनवाई की है। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता विभा दत्ता मखीजा ने कहा कि याचिकाकर्ता ने 19 सितंबर को बिना शर्त माफी मांगी है और पिछली कार्यवाही के अनुसार, वे इसे अखबार में प्रकाशित करने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने अदालत को सूचित किया कि बयान भावनात्मक रूप से दिए गए थे। मखीजा ने कहा, हम बयान वापस लेने को तैयार हैं।

याचिकाकर्ता की समझौता करने की इच्छा को देखते हुए, न्यायालय ने सभी कार्यवाही रद्द कर दी और उन्हें हर्जाना देने का निर्देश दिया।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर