जम्मू-कश्मीर में सीमा पार फायरिंग के बाद एलजी मनोज सिन्हा का बड़ा बयान: “आने वाले दिनों में बनाए जाएंगे नए बंकर”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को उरी सेक्टर के सीमावर्ती गांवों का दौरा किया, जहां हाल ही में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में नागरिकों को जान-माल का नुकसान हुआ। उन्होंने हालात का जायज़ा लेते हुए ऐलान किया कि आने वाले दिनों में नए बंकरों का निर्माण किया जाएगा ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा “हमारी सेना हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।” उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की फायरिंग से प्रभावित गांवों में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और घायलों को तत्काल राहत पहुंचाई जा रही है।

इससे पहले जम्मू, सांबा, उधमपुर और श्रीनगर सहित कई क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए थे, जिन्हें भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। इसके बाद सीमा पार से आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसे सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी से विफल कर दिया।

एलजी सिन्हा ने कहा कि सरकार नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास के कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

इस बीच, सीमावर्ती गांवों के लोगों ने भी अपनी सुरक्षा के लिए बंकरों की सफाई और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है ताकि संभावित फायरिंग से बचा जा सके।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सीमावर्ती इलाकों में रह रहे नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। एलजी ने कहा, “हम हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति