“मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी की ईमारत में शरई ज़िंदगी गुज़ारने का इरादा – इमारत-ए-शरीया की मजलिस-ए-अरबाब-ए-हल व अक़्द की अहम बैठक में कई फैसले लिए गए”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

इमारत-ए-शरीया बिहार, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल की मजलिस-ए-अरबाब-ए-हल व अक़्द ने मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी की क़ियादत और अमारत पर भरोसा जताते हुए उनके नेतृत्व में शरई ज़िंदगी गुज़ारने का संकल्प लिया। इस दौरान उन तत्वों की कड़ी निंदा की गई जिन्होंने इमारत-ए-शरीया की सौ साल पुरानी शान और रुतबे को नुक़सान पहुँचाने की कोशिश की।

यह अहम बैठक 25 मई को अमीर-ए-शरीया मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी की सदारत में अल-महदुल आली,पटना के भव्य हॉल में हुई, जिसमें बिहार, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुल 541 सदस्यों ने हिस्सा लिया।

बैठक में मौलाना फैसल रहमानी ने तीन मुख्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की:

1.वक्फ संपत्तियों की हिफाज़त: हर गुरुवार रोज़ा, इफ्तार, शुक्रवार को काली पट्टी के साथ नमाज़, और शनिवार को टॉर्च या फ्लैशलाइट से विरोध जैसे कार्यक्रम लगातार चलते रहेंगे।

2.वोटर ID को लेकर जागरूकता: युवाओं को वोटर कार्ड बनवाने और चुनावी हिस्सेदारी के लिए प्रेरित किया जाए।

3.वक्फ एक्ट 2025 का विरोध: गांधी मैदान पटना में वक्फ संरक्षण के लिए विशाल सम्मेलन आयोजित करने की योजना रखी गई।

29 मार्च को इमारत-ए-शरीया पर कब्ज़े की कोशिश और जाली दस्तावेजों के उपयोग की सख्त निंदा की गई और मौलाना फैसल रहमानी को फुल सपोर्ट देने का एलान किया गया।

वक्फ एक्ट 2025 की मुख़ालफत की गई और इसे मुस्लिम समाज की संपत्तियों पर हमला करार दिया गया।

वोटर ID की अहमियत पर जोर दिया गया और हर मुस्लिम युवक को यह बनवाने की अपील की गई।

इमारत के ट्रस्ट में ज़रूरी सुधार और आवश्यकता पड़ने पर नया ट्रस्ट गठित करने का अधिकार अमीर-ए-शरीया को देने का प्रस्ताव भी पास किया गया।

फिलिस्तीन पर हो रहे ज़ुल्म की निंदा और भारत सरकार से इस्राईल की हर प्रकार की मदद तुरंत बंद करने की मांग की गई।

युवाओं में बढ़ती नशाखोरी और महिलाओं के समूह ऋण (सामूहिक लोन) के दुरुपयोग पर चिंता जाहिर करते हुए इसके खिलाफ शैक्षिक और सामाजिक अभियान चलाने की सिफारिश की गई।

बैठक में नायब अमीरे शरीयत मौलाना शमशाद रहमानी, मुफ्ती सईदुर रहमान कासमी, मुफ्ती सुहैब कासमी, मौलाना शोएब कासमी, डॉ. शकील अहमद, मौलाना सुलतान कासमी, एडवोकेट जावेद इकबाल समेत दर्जनों वरिष्ठ उलमा और जिम्मेदारान ने हिस्सा लिया और मौलाना फैसल रहमानी की ईमारत पर भरोसा जताया।

बैठक की तिलावत मौलाना शाहिद कासमी ने की, नात मौलाना शमीम रहमानी ने पेश की और अंत में अमीर-ए-शरीया की विशेष दुआ पर बैठक का समापन हुआ।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर