जोधपुर,राजस्थान:मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के चांसलर अतीक गौरी और रजिस्ट्रार अनवर अली गिरफ्तार, 140 बीघा जमीन घोटाले का आरोप

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

जोधपुर, राजस्थान के बोरानाडा थाना पुलिस ने 140 बीघा जमीन घोटाले के मामले में मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के चांसलर मोहम्मद अतीक गौरी और विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अनवर अली सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

*क्या है मामला?
मुस्लिम मिरर के अनुसार, आरोप है कि राज्य सरकार ने मारवाड़ मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी को 140 बीघा जमीन मुफ्त में आवंटित की थी, जिसे फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी को स्थानांतरित कर दिया गया।

*पुलिस जांच और कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) निशांत भारद्वाज के मुताबिक, 9 अप्रैल को कमला नेहरू नगर निवासी अब्दुल नजीम बेलिम ने बोरानाडा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

*गिरफ्तार आरोपी कौन हैं?
मोहम्मद अतीक गौरी मारवाड़ मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी के पूर्व उपाध्यक्ष और मौलाना अबुल कलाम यूनिवर्सिटी के चांसलर हैं। अनवर अली यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार हैं, जबकि निसार अहमद खीलजी सोसाइटी के पूर्व महासचिव हैं।

*मामले की पुरानी स्थिति
बताया जा रहा है कि इससे पहले पुलिस ने इस मामले में अंतिम रिपोर्ट (एफआर) दाखिल कर दी थी, लेकिन जब जांच दोबारा एसीपी बोरानाडा को सौंपी गई, तो घोटाले की पुष्टि हुई।

*शहर में हड़कंप
इस घटना से जोधपुर में शिक्षा और सामाजिक संगठनों में हलचल मच गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति