हरकेश नगर में एमसीडी की कार्रवाई: 100 से अधिक दुकानें और मंदिर ध्वस्त, स्थानीयों में आक्रोश

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

दिल्ली के तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित हरकेश नगर में 27 मई को नगर निगम (एमसीडी) द्वारा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया, जिसमें 100 से अधिक दुकानों और एक मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि उन्हें पूर्व सूचना या समय नहीं दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, एमसीडी की इस कार्रवाई में न केवल दुकानों को तोड़ा गया, बल्कि एक मंदिर को भी ध्वस्त कर दिया गया। पीड़ितों का कहना है कि मूर्तियों तक को नहीं छोड़ा गया।

कई दुकानदारों ने दावा किया कि उनके पास वैध लाइसेंस और वेंडिंग सर्टिफिकेट थे, इसके बावजूद उनकी दुकानों को बिना नोटिस के तोड़ दिया गया। एक दुकानदार ने बताया “मैं 1986 से दुकान चला रहा हूं, मेरे पास लाइसेंस है, फिर भी दुकान को ध्वस्त कर दिया गया।”

एमसीडी अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए की गई थी और सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया गया। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई और उन्हें अपना सामान निकालने का भी समय नहीं मिला।

हरकेश नगर में एमसीडी की इस कार्रवाई ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश और असंतोष पैदा किया है। व्यापारियों और निवासियों का कहना है कि उन्हें बिना उचित प्रक्रिया के निशाना बनाया गया। इस घटना ने अतिक्रमण विरोधी अभियानों की पारदर्शिता और मानवीय दृष्टिकोण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर