शिक्षकों की समस्याओं पर समिति की रिपोर्ट पर बैठक जारी, रफी बोले- होंगे हक में फैसले

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार सरकार की 09 सितंबर को बनी उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट पर विभाग में आज बैठक जारी है। समिति को 15 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया था। बैठक में शिक्षकों की सेवा निरंतरता, वेतन संरक्षण, पदोन्नति, वेतन विसंगति और वरीयता संबंधी मामलों पर चर्चा हो रही है।

समिति के गठन से शिक्षकों में उत्साह देखा जा रहा है। कौमी असातिज़ह तंज़ीम बिहार के प्रदेश संयोजक मो. रफी ने कहा कि वे लगातार समिति के सदस्यों और विभाग अधिकारियों से संपर्क में हैं। रफी ने भरोसा जताया कि विभाग शिक्षकों के हक में फैसला करेगा।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नसीम अख़्तर ने कहा कि यह कदम शिक्षकों की पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा।

समिति के सदस्य थे

निदेशक, प्राथमिक शिक्षा (अध्यक्ष)

पंकज कुमार, परामर्शी

मनोरंजन कुमार, निदेशक (प्रशासन)

अमरेश कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव

अमित कुमार, क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, सहरसा

संजय कुमार चौधरी, उप निदेशक

अब्दुस सलाम अंसारी, उप निदेशक (मा.शि.)

संजय कुमार सिंह, आंतरिक वित्तीय सलाहकार

योगेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, गोपालगंज

सूत्रों के अनुसार, विभाग की बैठक में शीघ्र ही शिक्षकों के हित में निर्णय लेने की संभावना है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर