मासिक धर्म स्वच्छता में क्रांति: मेंस्ट्रुअल कप महिलाओं के लिए आरामदायक, सस्ता और पर्यावरण हितैषी विकल्प

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

महिलाओं के मासिक धर्म स्वच्छता के मुद्दे पर एक नई सोच और जागरूकता सामने आ रही है। परंपरागत सैनिटरी पैड्स की जगह अब मेंस्ट्रुअल कप महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह न सिर्फ़ ज्यादा आरामदायक और किफायती विकल्प है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित माना जा रहा है।

मासिक धर्म में सैनिटरी पैड्स के उपयोग से जुड़ी कई समस्याएं – जैसे इचिंग (खुजली), रैशेज़ और बार-बार बदलने की झंझट – खासकर गर्मी के दिनों में महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बन जाती हैं। वहीं दूसरी ओर, मेंस्ट्रुअल कप इन तमाम समस्याओं से राहत देता है।

मेंस्ट्रुअल कप एक नरम सिलिकॉन या रबर से बना छोटा कप होता है, जिसे योनि में इस तरह से डाला जाता है कि यह पीरियड्स के दौरान निकलने वाले रक्त को इकट्ठा करता है। यह कप 8 से 10 घंटे तक आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है और एक बार सही तरीके से लगाने के बाद इसका अहसास भी नहीं होता।

जहां एक पैड का पैकेट ₹30-40 का आता है और हर माह कम से कम दो पैकेट की जरूरत होती है, वहीं एक अच्छा मेंस्ट्रुअल कप ₹300-400 में उपलब्ध है जिसकी उम्र 10 साल तक होती है। इसका मतलब है कि एक महिला हजारों रुपये की बचत कर सकती है और हर माह कचरे के रूप में जाने वाले पैड्स को भी टाल सकती है।

मेंस्ट्रुअल कप को लेकर कुछ मिथक भी समाज में मौजूद हैं, जिनमें से एक है कि इसके इस्तेमाल से वर्जिनिटी (कौमार्य) प्रभावित हो सकती है। यह धारणा पूरी तरह अवैज्ञानिक और भ्रामक है। हाइमन (योनि झिल्ली) का फटना ना तो किसी की चरित्रिक पहचान है और ना ही इसका स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर पड़ता है। डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस धारणा को पूरी तरह गलत बताते हैं।

मेंस्ट्रुअल कप को कैसे इस्तेमाल किया जाए, इसे कैसे साफ़ रखा जाए, और पहली बार इस्तेमाल करने पर किन बातों का ध्यान रखें – इससे जुड़ी तमाम वीडियो गाइडेंस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उपलब्ध हैं।

यह जानकारी सिर्फ़ महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि उन पिता, पति, भाई और साथियों के लिए भी है, जो चाहते हैं कि उनकी पत्नी, बहन या बेटी की ज़िंदगी पीरियड्स के दौरान थोड़ी और आसान हो। ऐसे पुरुषों को भी मेंस्ट्रुअल कप के बारे में जानना और घर की महिलाओं को इसके उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति