मिल्कीपुर उपचुनाव: बीजेपी समर्थक का दावा, “मैंने अकेले 6 वोट डाले, हम हिन्दू हैं, मुसलमान को वोट नहीं करेंगे” – अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में स्थित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीन वीडियो शेयर कर एक बड़ा आरोप लगाया है। इन वीडियो में बीजेपी समर्थक द्वारा कथित रूप से फर्जी वोटिंग करने का दावा किया गया है।

अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मिल्कीपुर उपचुनाव में राय पट्टी अमानीगंज में फ़र्ज़ी वोट डालने की बात अपने मुँह से कहनेवाले ने साफ़ कर दिया है कि भाजपा सरकार में अधिकारी किस तरह से धांधली में लिप्त हैं। निर्वाचन आयोग को और कोई सबूत चाहिए क्या?”

*बीजेपी समर्थक का दावा: 6 वोट अकेले डाले

41 सेकेंड के वीडियो में एक व्यक्ति खुद को रामबोध पांडेय के रूप में पहचानते हुए दावा करता है कि उसने अकेले 6 वोट डाले हैं। वीडियो में वह कहता है, “मैंने बहुत बढ़िया स्टाफ के साथ बीजेपी को वोट डाले हैं। हम हिन्दू हैं, मुसलमान को वोट थोड़े ही करेंगे। 6 वोट अकेले बीजेपी को डाले हैं।”

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद अखिलेश यादव ने इसे सार्वजनिक किया और चुनावी धांधली का आरोप लगाया।

*सपा प्रत्याशी ने पकड़े फर्जी वोटर

अखिलेश यादव द्वारा शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने कुछ ऐसे लोगों को पकड़ा है जो कथित तौर पर फर्जी वोट डाल रहे थे। वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि वह अमानीगंज का रहने वाला है और एक ड्राइवर है, जबकि उसके ऊपर फर्जी वोट डालने का आरोप है।

*चुनाव आयोग से मांग

इस पूरे घटनाक्रम के बाद समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सपा नेताओं का कहना है कि अगर चुनाव में धांधली की जाती रही, तो इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से बीजेपी और चुनाव आयोग की होगी।

मिल्कीपुर उपचुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है, और अब देखना यह होगा कि निर्वाचन आयोग इस मामले में क्या कदम उठाता है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर