सांसद इकरा हसन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ‘फुले’ फिल्म को टैक्स फ्री करने की की अपील

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्ष पर आधारित फिल्म ‘फुले’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग जोर पकड़ रही है। इस कड़ी में कैराना से लोकसभा सांसद इकरा हसन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि इस सामाजिक संदेश से भरपूर फिल्म को टैक्स से मुक्त किया जाए, ताकि यह अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।

28 अप्रैल 2025 को भेजे गए पत्र में सांसद इकरा हसन ने लिखा है कि “महात्मा फुले ने शिक्षा, नारी सशक्तिकरण, जातिवाद के खिलाफ संघर्ष और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में जो अतुलनीय योगदान दिया, वह आज के दौर में भी पूरी तरह प्रासंगिक है। उनके विचार राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में सहायक हैं।”

सांसद ने यह भी कहा कि ‘फुले’ फिल्म न केवल ऐतिहासिक महापुरुषों की विचारधारा को सामने लाती है, बल्कि वर्तमान समय के सामाजिक मुद्दों पर भी सोचने को मजबूर करती है। उन्होंने मांग की कि इसे उत्तर प्रदेश में मनोरंजन कर से मुक्त (Tax Free) किया जाए।

इससे पहले भी सीतापुर में समाजवादी छात्र सभा द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग उठाई गई थी। छात्र नेताओं ने कहा कि यह फिल्म समाज के वंचित तबकों को न्याय, शिक्षा और समानता के लिए प्रेरित करती है।

फिल्म ‘फुले’ 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। यह फिल्म महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर आधारित है, जिन्होंने 19वीं सदी में स्त्रियों और दलितों की शिक्षा के लिए ऐतिहासिक आंदोलन खड़ा किया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महात्मा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा था कि “फुले जी ने जाति प्रथा, असमानता और अशिक्षा जैसी कुरीतियों के उन्मूलन हेतु आजीवन संघर्ष किया।”

अब जब समाज के विभिन्न वर्गों से फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग उठ रही है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि उत्तर प्रदेश सरकार इस पर क्या निर्णय लेती है।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर

‘माय भारत, माय वोट’ का संकल्प: पीजी कॉलेज गाजीपुर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया

लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य