भाजपा पर मुकेश सहनी का तीखा हमला: चंदा लेकर धंधा करने वाली पार्टी बन गई है

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी के बीच बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है।

शनिवार देर रात नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड स्थित खेवनबीघा गांव पहुंचे मुकेश सहनी ने अपने अंगरक्षक के पिता स्वर्गीय रामाश्रय राम के श्राद्धकर्म में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वीआईपी जिलाध्यक्ष सत्येंद्र बिंद भी मौजूद रहे۔

भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप

मीडिया से बातचीत में मुकेश सहनी ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “भाजपा अब चंदा लेकर धंधा करने वाली पार्टी बन चुकी है। इन्हें लोकतंत्र और जनता से कोई लेना-देना नहीं है। इनका एकमात्र मकसद सत्ता में बने रहना और अपने स्वार्थ साधना है।”

चुनाव से पहले माहौल गरमाया

मुकेश सहनी के इस बयान से बिहार की सियासत में गर्मी बढ़ गई है। चुनाव नजदीक आते ही विपक्षी दलों ने भाजपा के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं, जबकि भाजपा अपने विकास कार्यों के सहारे जनता के बीच समर्थन जुटाने में लगी हुई है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति