भोपाल में गौकशी के आरोप में मुस्लिम युवकों की जुलूस की शक्ल में पेशी, पुलिस पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नशातपुरा इलाके में 16 मई को चार मुस्लिम युवकों को कथित तौर पर गौकशी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इन युवकों को जुलूस की शक्ल में बाजार में घुमाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और हिंदू संगठन के सदस्यों की मौजूदगी में युवकों से नारे लगवाए गए – “गाय हमारी माता है, पुलिस हमारा बाप है।”

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। कई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इसे मौलिक अधिकारों और मानवीय गरिमा का हनन बताया है।

पुलिस का दावा है कि उन्हें गोकशी और गाय चोरी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। लेकिन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवकों को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया, जिससे यह कानून की प्रक्रिया का उल्लंघन प्रतीत होता है।

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च 2025 में उज्जैन में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जब दो मुस्लिम युवकों को इसी तरह से सरेआम जुलूस की शक्ल में घुमाया गया था। उस घटना के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को हिंदू संगठनों द्वारा सम्मानित भी किया गया था।

कानूनी जानकारों का कहना है कि किसी भी आरोपी को अदालत में पेशी से पहले सार्वजनिक रूप से इस तरह अपमानित करना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिलने वाले सम्मानपूर्वक जीवन के अधिकार का उल्लंघन है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर