पत्रकार को धमकी और मारपीट: नालंदा में डीपीआरओ के खिलाफ फूटा पत्रकारों का गुस्सा जनसंपर्क अधिकारी ने छीना ID कार्ड, कहा – “दुबारा दिखे तो भेज देंगे जेल”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) गुप्तेश्वर कुमार पर पत्रकारों के साथ अभद्रता, धमकी और प्रेस की स्वतंत्रता में बाधा डालने जैसे संगीन आरोप लगे हैं। यह विवाद ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ की कवरेज के दौरान उभरा और अब राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार संगठनों में रोष फैल गया है।

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 4 से 15 मई तक आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से किया, लेकिन 4 मई को स्थानीय पत्रकार प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था नहीं होने की लापरवाही उजागर की। यह रिपोर्ट प्रकाशित होते ही डीपीआरओ का रवैया आक्रामक हो गया।

6 मई की शाम जब प्रमोद कुमार ने प्रशासन की अन्य खामियों को उजागर किया, तो डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कथित रूप से पत्रकार से मारपीट की। प्रमोद का गला और हाथ दबाया गया और उनका प्रेस आईडी कार्ड जबरन छीन लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी ने धमकाते हुए कहा – “अगर दुबारा यहां दिखे तो जेल भेज देंगे।”

अब तक न तो जिला प्रशासन और न ही बिहार सरकार की ओर से इस मामले में कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने आई है, जिससे पत्रकारों के आक्रोश में और इज़ाफा हुआ है। सवाल उठ रहे हैं कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में प्रेस की आवाज़ को दबाने की कोशिश क्या लोकतंत्र की आत्मा पर हमला नहीं है?

लोगों ने मांग किया है कि इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाए और पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित किया जाए। अगर जनसंपर्क जैसे विभाग के अधिकारी ही प्रेस को धमकाने लगें, तो लोकतंत्र कैसे बचेगा?

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति