विशाल यादव गिरफ्तार: नौसेना क्लर्क पर ISI के लिए जासूसी का आरोप

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भारतीय नौसेना मुख्यालय, दिल्ली में तैनात क्लर्क विशाल यादव को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस विंग ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा का निवासी है और उस पर गोपनीय सैन्य जानकारी विदेशी एजेंसी को भेजने का गंभीर आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, यादव सोशल मीडिया के माध्यम से “प्रिया शर्मा” नाम की एक महिला के संपर्क में आया था, जो जांच में आईएसआई एजेंट निकली। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यादव ने महिला एजेंट को नौसेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां, दस्तावेज और परिचालन योजनाएं भेजीं।

राजस्थान पुलिस की सीआईडी इंटेलिजेंस यूनिट के एडीजी विश्णुकांत गुप्ता ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था। आरोपी के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसके मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से संदिग्ध सामग्री और चैट रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी को उसके द्वारा दी गई सूचनाओं के बदले कई किस्तों में भुगतान भी किया गया, जिसमें नकद और डिजिटल माध्यम दोनों शामिल थे। भेजी गई सूचनाओं में “ऑपरेशन सिंदूर” से जुड़ी संवेदनशील जानकारियाँ भी शामिल हैं।

फिलहाल आरोपी को जयपुर स्थित केंद्रीय पूछताछ केंद्र में रखा गया है, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद रक्षा मंत्रालय ने भी मामले की आंतरिक समीक्षा शुरू कर दी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि साइबर स्पेस और सोशल मीडिया के ज़रिए भारत की सुरक्षा एजेंसियों को कमजोर करने की कोशिशें तेज हो रही हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर