संगठन ने दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी को ज्ञापन सौंपकर हमलावरों की गिरफ्तार करने की मांग भी की25 मार्च, 2021 की रात को मानवाधिकार संगठन नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन दिल्ली के महासचिव अज़ीम नावेद ने एक निर्दोष व्यक्ति की पिटाई कर रहे कुछ लोगों को रोकने की कोशिश की। पिटाई कर रहे लोगो ने अज़ीम नावेद पर हमला किया और उन पर चाकू से वार किया।अज़ीम को उसके साथियों द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए होली फैमली अस्पताल ले जाया गया। वर्तमान में वह एम्स अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। गौर करने की बात है की पुलिस ने फिर में लिखा है की कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया। जबकि प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस के यहाँ अपना बयान दर्ज करवाया है। साथ ही पुलिस ने दोषी पर बहुत ही छोटे आरोप लगाए हैं, और धरा 307 नहीं लगाई, जबकी हमला एक चाक़ू से किया गया था जिस से की किसी की मौत हो सकती है।घटना के खिलाफ, 26 मार्च, 2021 को, एनसीएचआरओ के दिल्ली कमिटी के अध्यक्ष, एडवोकेट अमित श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज करवाई।इसी के साथ दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी को एक ज्ञापन भी सौपा गया है।एनसीएचआरओ ने शिकायत एं मांग की है अज़ीम नावेद पर हमला करने वाले दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए और दर्ज मुकदमे में उचित धाराओं को जोड़ा जाये।
मानवाधिकार संगठन एनसीएचआरओ ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में संगठन के दिल्ली अध्याय के महासचीव पर हिंसा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई

Insaaf Times
प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व
मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”
पटना विश्वविद्यालय में सत्र-२०२५ के पीएचडी नामांकन को लेकर जारी विवाद ने नया मोड़ ले
देश में NEET परीक्षा, पेपर लीक और मेडिकल एडमिशन को लेकर जारी विवादों के बीच
आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 को लेकर सामने आए पेपर लीक
उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर
बिहार के नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने का मामला