एनसीएचआरओ की मानवाधिकार कार्यशाला दिल्ली में सफलतापूर्वक आयोजित की गई

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एनसीएचआरओ ने 4 अप्रैल, 2021 को दिल्ली में मानव अधिकारों पर एक कार्यशाला का आयोजन किया।कार्यशाला की शुरुआत दिल्ली प्रदेश सचिव खालिद सैफुल्लाह द्वारा की गई, जिसके बाद उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा अपना अपना परिचय दिया गया।मानवाधिकार विशेषज्ञ अनिल पराशर ने मानवाधिकारों के महत्व और उनकी शुरुआत पर कार्यशाला का पहला सत्र शुरू किया। उन्होंने उन सभी अधिकारों के बारे में बात की, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकारों के रूप में मान्यता प्राप्त है, और भारत से उनके संबंध बताए हैं।इसके बाद, संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य एडवोकेट अन्सार इंदौरी ने तथ्य खोज और इसकी प्रक्रिया के विषय पर ट्रेनिंग दी। इसके बाद एक समूह चर्चा प्रतिभागियों के साथ अपने स्वयं के तथ्य खोज रिपोर्ट प्रस्तुत करने के ऊपर हुई।कार्यशाला मे, ईशु जायसवाल ने राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में शिकायतें दर्ज करने की प्रक्रिया पर रोशनी डाली । अंतिम सत्र में अनिल पराशर ने एनएचआरसी के बारे में और उसकी शक्तियों के बारे में बात की। आखिर में नदीम खान (UAH), कवलप्रीत कौर (एक्टिविस्ट) एडवोकेट अन्सार इन्दौरी, रीता भुइयार (अध्यक्ष, यूपी चैप्टर), और एडवोकेट अमित श्रीवास्तव (दिल्ली अध्यक्ष, एनसीएचआरओ) ने मानवाधिकारों पर संक्षेप में अपनी बात रखी। कार्यशाला में दिल्ली और यूपी के 30 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। संगठन ने कार्यशाला के अंत में प्रमाण पत्र भी दिया।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर