एनसीएचआरओ ने मॉब लिंचिंग के मामले में एसएचआरसी, हरियाणा में शिकायत दर्ज की

16 मई 2021 को 27 वर्षीय आसिफ हुसैन खान अपने दो भाइयों के साथ दवाईयां खरीदने निकला था। आसिफ हरियाणा के नूंह जिले के खेड़ा खलीलपुर में जिम इंस्ट्रक्टर का काम किया करते थे।जिस वक्त वह बाहर थे, एक भीड़ उन तीन के पास आई और आसिफ और उसके दो भाइयों को लाठियों से पीटने लगी। इसके बाद इस भीड़ ने आसिफ को अगवा कर लिया। थोड़ी देर बाद गांव में आसिफ की लाश मिली।आसिफ के परिवार का आरोप है कि आसिफ को जबरदस्ती “जय श्री राम” का जाप करने के लिए भीड़ ने कहा और उसे मुस्लिम विरोधी गालियों भी दी। हालांकि पुलिस ने इस दावे से इनकार किया है।घटना के बाद हरियाणा के उक्त ज़िले में विरोध प्रदर्शन हुए। पुलिस ने विरोध कर रहे कुछ लोगों को गिरफ्तार का लिया है यह कह कर की उन लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, वहीं जो इस मामले में आरोपी हैं उनमें से कुछ लोग अभी भी खुले घूम रहे हैंइस घटना के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एनसीएचआरओ के परिसंघ ने 18 मई, 2021 को हरियाणा राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज की है। शिकायत एनसीएचआरओ की दिल्ली राज्य समिति की उपाध्यक्ष स्वाति सिन्हा द्वारा दर्ज कराई गई थी।हमने राज्य मानवाधिकार आयोग से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति