एनसीएचआरओ ने दिल्ली महिला आयोग को दिल्ली में घरेलू कामगार से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पत्र लिखा

दिल्ली के मैदानगढ़ी में एक परिवार ने अपनी 43 वर्षीय घरेलू नौकरानी को निवस्त्र कर के उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने कहा है कि परिवार ने दावा किया था कि उनके घर से गहने और नकदी चोरी हुए थे, और उन्होंने यह पता लगाने के लिए एक ‘तांत्रिक बाबा’ को बुलाया कि उनके कर्मचारियों में से किसने कथित तौर पर घर में चोरी की थी। इसके बाद परिजनों ने महिला की पिटाई की। बाद में महिला ने चूहे मारने का जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल में उन्हे बचा लिया गया। डॉक्टरों ने महिला के शरीर पर चोट के निशान भी पाए।इस घटना के खिलाफ मानवाधिकार संगठन नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन (NCHRO) ने दिल्ली महिला आयोग (DCW) की चेयरपर्सन को पत्र लिखा।. पत्र एनसीएचआरओ के दिल्ली चैप्टर की उपाध्यक्ष, स्वाति सिन्हा, ने लिखा।दिल्ली महिला आयोग (DCW को लिखे अपने पत्र में, स्वाति सिन्हा ने पीड़िता के लिए निष्पक्ष सुनवाई और मुआवजे की मांग की है।उन्होंने यह भी कहा है कि घरेलू कामगार पहले से ही बहुत कमजोर स्थिति में हैं और उनके पास कामगारों के कोई अधिकार नहीं है। यह कहते हुए उन्होंने दिल्ली महिला आयोग से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर